कोरबा । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत रामपुर के सरपंच हेतराम नेटी एवं सचिव राजनारायण धारी ने समस्त ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। यह दिन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिल-जुलकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।सरपंच हेतराम नेटी एवं सचिव राजनारायण धारी ने सभी ग्रामवासियों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा—“जय हिंद! जय भारत!” और समस्त पंचगण एवं ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।





