कोरिया जिले को मिले नए पुलिस अधीक्षक, हरीश कुमार राठौर संभालेंगे कमान

कोरिया/रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 10 जुलाई 2026 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापना के आदेश



कोरिया/रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 10 जुलाई 2026 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कोरिया जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में हरीश कुमार राठौर की पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश के अनुसार राज्य में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, पुलिस महानिरीक्षकों तथा जिला पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में हरीश कुमार राठौर को कोरिया जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे मुख्यमंत्री सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
कोरिया जिले में नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति के बाद जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Picture of दिनेश कांशी

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"
error: Content is protected !!