रक्षाबंधन पर ग्राम पंचायत बोईदा सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

कोरबा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने पंचायत

कोरबा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने पंचायत क्षेत्र के समस्त भाई-बहनों एवं ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में सरपंच संजय राज ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करने वाला पर्व है। यह पर्व परिवार में प्रेम, विश्वास और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।उन्होंने ईश्वर से कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व ग्राम पंचायत बोईदा के सभी परिवारों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली लेकर आए। साथ ही भाई-बहन के रिश्तों में हमेशा प्रेम और विश्वास बना रहे।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!