छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्व हरेली तिहार पर गोविंद सिंह कंवर ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

कोरबा। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं प्रथम पर्व हरेली तिहार के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने प्रदेशवासियों को हार्दिक

कोरबा। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं प्रथम पर्व हरेली तिहार के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। यह पर्व किसानों और ग्रामीण जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है। हरेली के अवसर पर कृषि उपकरणों एवं पशुधन की पूजा कर अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है।गोविंद सिंह कंवर ने कहा कि हरेली तिहार हमारी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, हरियाली, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी को हरेली तिहार की शुभकामनाएं दीं।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!