हरदीबाजार: बैंकवर्ड क्लास ओबीसी कोल एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन की दीपका परियोजना के लिए नव नियुक्त पदाधिकारियों की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें विमल डिक्सेना को अध्यक्ष और विजय पटेल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जारी सूची के अनुसार दीपक गभेल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पियूष रंजन और अनुराग यादव को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश पटेल, उमा शंकर महतो और पंकज धवाइत सह सचिव बनाए गए हैं।इसके अलावा दीपक यादव को संगठन मंत्री, जीतेंद्र विश्वकर्मा को कार्यालय मंत्री और विमल धीवर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश कुमार साहू, उमा शंकर राजवाड़े और गौतम पटेल को शामिल किया गया है।एसोसिएशन ने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के साथ कर्मचारियों की समस्याओं और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगे। साथ ही समाज के प्रति सहयोग और विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई है।





