दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से किया ध्वजारोहण…नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी संस्कृति की रंगारंग छटा, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सीपत (अंजनी कुमार साहू)। दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने

सीपत (अंजनी कुमार साहू)। दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों की मासूम अदाओं, शानदार नृत्य और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रमुख निर्देशक आकाश दीप ओझा द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना के साथ की गई। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

नन्हे कलाकारों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।विद्यालय की प्राचार्य संगीता मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस अवसर पर विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष कमलेश साहू, ग्राम पंचायत गुड़ी की सरपंच दुर्गा साहू, लीमातोषी मोदी, तुषार, शैली यादव, सौरभ सर, अनिल, अरुण सर, शालिनी, कुलदीपा, उपासना, नंदिता, रीना, अंजली, अनुपम मिश्रा, लक्की गुप्ता, बलराम कश्यप, उमेश चन्द्राकार, गौकरण साहू, ईश्वर अंचल, प्रदीप साहू, राजेश रजक एवं सरवन साहू सहित विद्यालय परिवार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!