कोरबा – आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन दिनांक 20 अगस्त गुरुवार को मध्यान्ह 1 बजे से होटल श्री गणेश इन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जिल डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित किया गया है। जिसमें आयुर्वेदानुसार यकृत रोग (लिवर डिजीज) के कारण, निदान एवं उपचार पर हिमालया फार्मा बेंगलुरु के साइंटिफिक सर्विस मैनेजर डॉ.अंकित तिवारी विशेष प्रकाश डालकर इस विषय पर चिकित्सकों के अनुभवों को साझा करने के साथ परिचर्चा करेंगे। इस आयुष चिकित्सक सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तथा जिले के सभी बी.ए.एम.एस. चिकित्सक सदस्यों के अलावा हिमालया फार्मा बेंगलुरु के साइंटिफिक सर्विस मैनेजर डॉ.अंकित तिवारी, हिमालया फार्मा जेंड्रा डिविजन के रीजनल मैनेजर रमेश प्रसाद गुप्ता एवं फार्मा सेल्स ऑफिसर कमल धारिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपने आसपास के सभी आयुष चिकित्सकों को इस सम्मेलन की सुचना देने तथा सभी आयुष चिकित्सकों (बीएएमएस) को यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर संभाषा परिषद के इस विशेष चिकित्सक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है ।





