मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘कामयाबी वेन’ को दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ विद्यार्थियों तक पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा

उद्देश्य कुमार साहू , कोरिया, 21 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक के ग्राम

उद्देश्य कुमार साहू ,

कोरिया, 21 मई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक के ग्राम कुशहा में आयोजित चौपाल में नीति आयोग द्वारा चयनित एवं वित्तपोषित ‘मिशन कामयाबी’ के अंतर्गत ‘कामयाबी वेन’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक श्री भैया लाल राजवाड़े, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, विशेष सचिव श्री रजत बंसल, कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव, पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित तस्वीरें
संबंधित तस्वीरें

‘कामयाबी वेन’ का उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक आधुनिक डिजिटल शिक्षा पहुंचाना है। इसके माध्यम से वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) तकनीक द्वारा विद्यार्थियों को रोचक, अनुभवात्मक एवं तकनीकी आधारित शिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
यह पहल विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, बोर्ड परीक्षा परिणाम तथा तकनीकी जागरूकता में सुधार लाने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस वेन के माध्यम से दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों को विज्ञान एवं डिजिटल शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से प्राप्त हो सकेगी।

Picture of Uddeshya Sahu

Uddeshya Sahu

error: Content is protected !!