नवपदस्थ बीईओ बसंत चतुर्वेदी से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक,जिला महामंत्री रमेश जांगड़े एवं पदाधिकारीयों ने बम्हनीडीह ब्लाक के नव पदस्थ विकासखंड

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक,जिला महामंत्री रमेश जांगड़े एवं पदाधिकारीयों ने बम्हनीडीह ब्लाक के नव पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी से भेंट मुलाकात किया गया‌। श्री बसंत चतुर्वेदी जी को बीईओ बनने पर बुके भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

बसंत चतुर्वेदी जी एवं पदाधिकारीयों के बीच शैक्षणिक गतिविधि एवं शासकीय आदेश निर्देश के संबंध में चर्चा किया गया।

इस अवसर पर प्रशांत चतुर्वेदी,उमेश तेम्बूलकर, गोपाल डिक्सेना,राजेश कुर्रे आदि शामिल थे।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!