CG Weather Forecast Today: छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार, इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Rising Temperature Across CG: छत्तीसगढ़ में इन दिनों नौतपा चल रहा है. जिसकी वजह से भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. प्रदेश



Rising Temperature Across CG: छत्तीसगढ़ में इन दिनों नौतपा चल रहा है. जिसकी वजह से भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि दिनभर चल रही गर्म हवाओं और लू ने जनजीवन को प्रभावित किया. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.

 

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर

मंगलवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. वहीं रायपुर में इस सीजन में पहली बार तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा. माना, मुंगेली, दुर्ग और बिलासपुर में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिला. प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी तापमान 44 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया.

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में गर्म और शुष्क हवाओं का असर बना हुआ है. हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमी आने की शुरुआत हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है.

 

इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, राजनांदगांव और बस्तर सहित कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. राजधानी रायपुर में मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है.

Picture of दिनेश कांशी

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"
error: Content is protected !!