19 जुलाई कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल की बैठक, संगठन विस्तार पर चर्चा

  सीपत (सतीश यादव) – भारतीय जनता पार्टी मंडल देवरीखुर्द का महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक महमंद में आहूत किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण

 

सीपत (सतीश यादव) – भारतीय जनता पार्टी मंडल देवरीखुर्द का महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक महमंद में आहूत किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे और आगामी कार्यवृत्त को बताते हुए बीते कामकाजों की समीक्षा की जिसमें डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म मंडल के मोर्चा और शक्ति केन्द्रो के गठन सहित बुथों के गठन को सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने हेतु मंडल में प्रभारी एवं समस्त बुथों में प्रभारी की नियुक्ति एवं मंडल के मासिक बैठक को नियमित रूप से जिला को सूचित कर करने की बात पर जोर दिया गया।

मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह ने बूथ से लेकर के शक्ति केंद्र के गठन में सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए सदस्यों के चयन और संगठन को मजबूत करने की बात पर बल दिया एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति में आयोजित भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के 19 जुलाई को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने की बात कही।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या, शंभुदास मानिकपुरी, निर्मला पाल, भारती बर्मन, प्रतिमा साहू, विवेक पांडे, तरुण ललपूरे, सुनील जैन, नरेंद्र मौर्य, अशोक साहू, लव सूर्या, फागू राम यादव, बीनू धुरी, दामोदर यादव, नंदू रजक, सुनीता रात्रे, अशोक साहू, बंटी शर्मा, भुवन लाल, दीनू केंवट उपस्थित रहे। मंच का संचालन ओम सूर्या ने किया एवं महामंत्री कुसुमलता श्रीवास ने आभार प्रदर्शन किया ।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!