बिलासपुर। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना तोरवा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत पुलिस ने 10 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया और कुल 12 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना तोरवा पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटियों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान 14 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 10 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने इस दौरान कुल 12 गिरफ्तारी वारंटों की तामील भी सुनिश्चित की।
थाना तोरवा पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध निष्पादन कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।





