सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.200 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक्टिवा भी जब्त

बिलासपुर/सीपत (सतीश यादव)। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना – नशे के विरुद्ध अभियान” के

बिलासपुर/सीपत (सतीश यादव)। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना – नशे के विरुद्ध अभियान” के तहत सीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16.200 लीटर देशी प्लेन शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा (CG 10 BV 1695) जब्त की है।

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में देशी शराब बिक्री के उद्देश्य से एक्टिवा में लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर सीपत थाना पुलिस ने ग्राम खांडा पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रमेश कुमार उर्फ रामेश्वर प्रसाद बंजारे (49 वर्ष) एवं प्रमेंद्र डहरिया (29 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम देवरी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर को एक्टिवा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16.200 लीटर देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 7,200 रुपये है, तथा एक्टिवा वाहन जब्त कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब एवं अन्य नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!