Ambikapur : मोबाइल की बैटरी फटने से 1 साल के बच्चे की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

अंबिकापुर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल की बैटरी फटने से 1 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के



अंबिकापुर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल की बैटरी फटने से 1 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के दौरान मासूम अपने भाई-बहन के साथ खेल रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हापुर निवासी महेंद्र सिंह नेताम अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। 31 मई की सुबह ट्रैक्टर लेकर काम पर चला गया था। इस दौरान उसके तीनों बच्चे आपस में मिलकर खेल रहे थे। पत्नी घरेलू काम में व्यस्त थी।

1 वर्षीय बालक आदित्य सिंह अपने बड़े भाई और बहन के साथ खेलते खेलते घर के बाहर बाड़ी की ओर कूडे़ कचरे के पास पहुंचा। वहां, से एक खराब बैठरी उठाकर घर ले आया।

घटना वाली शाम 5 बजे बच्चों की मां नल पर पानी भरने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान बच्चे खेल रहे थे। घर में आग जल रही थी। बच्चों ने खराब बैटरी को खेलते खेलते जलती आग में डाल दिया, जिसके बाद जोरदार धमका हुआ। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि वहां खेल रहे 1 वर्षीय बालक आदित्य नेताम चपेट में आ गया।

ब्लास्ट की घटना में बालक के चेहरे, सीने, पेट व हाथों में गंभीर चोट लगी। परिजनों ने तत्काल बालक को उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बालक को अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया था। जहाँ उपचार के दौरान मासूम की आज सुबह मौत हो गई।

फिलहाल, इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण घटना को लेकर कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस घटना को लेकर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

Picture of दिनेश कांशी

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"
error: Content is protected !!