सरकारी स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 30 जून तक होंगे प्रवेश

School Education Department ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के



School Education Department ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को 30 जून तक प्रवेश दिया जाएगा। एडमिशन से जुड़ी प्रक्रिया 20 मई से शुरू होगी और सभी स्कूलों को तय समय सीमा में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

कैचमेंट क्षेत्र तय करने के निर्देश

शिक्षा विभाग ने सबसे पहले स्कूलों को अपने कैचमेंट क्षेत्र का निर्धारण करने को कहा है। कैचमेंट क्षेत्र उन इलाकों को माना जाता है जो स्कूल के आसपास स्थित होते हैं और जहां के बच्चों के स्कूल में प्रवेश लेने की संभावना अधिक रहती है। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

 

ड्रॉपआउट बच्चों को भी मिलेगा मौका

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी बच्चे को प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा। विशेष रूप से ड्रॉपआउट विद्यार्थियों और ऐसे बच्चों पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं जिन्होंने किसी कारणवश अब तक प्रवेश नहीं लिया है।

 

प्रवेश प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल

6वीं और 9वीं कक्षा के लिए कैचमेंट क्षेत्र निर्धारण – 20 मई तक

पहली कक्षा के लिए आंगनबाड़ी से बच्चों की सूची प्राप्त करना – 20 मई तक

5वीं के विद्यार्थियों की सूची पूर्व माध्यमिक स्कूलों को सौंपना – 20 मई तक

8वीं पास विद्यार्थियों की सूची संबंधित प्राचार्य को देना – 20 मई तक

एडमिशन सूची जारी करना – 16 जून तक

शेष प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करना – 30 जून तक

अध्यापन समय सारिणी जारी करना – 16 जून तक

 

निजी स्कूलों में भी जारी हैं दाखिले

प्रदेश के निजी स्कूलों में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। आरटीई राशि को लेकर विवाद के बीच निजी स्कूलों ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए एडमिशन शुरू कर दिए हैं। पहले चरण की लॉटरी में चयनित करीब 14 हजार विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं शेष 8 हजार सीटों के लिए दूसरी लॉटरी 8 जून को निकाली जाएगी, जिसके बाद बाकी सीटों पर दाखिले पूरे किए जाएंगे।

Picture of दिनेश कांशी

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"
error: Content is protected !!