शासकीय प्राथमिक शाला शांतिनगर बोईदा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कोरबा। शासकीय प्राथमिक शाला शांतिनगर बोईदा में देश का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शाला

कोरबा। शासकीय प्राथमिक शाला शांतिनगर बोईदा में देश का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शाला प्रबंध समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज फहराया गया तथा उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष तुलाराम सिदार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करने तथा अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

शाला प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं पत्रकार दुर्गेश मरावी ने उपस्थित बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सभी बच्चे समय पर नियमित स्कूल आए पढ़ाई लिखाई और होमवर्क पूर्ण करें।साथ ही शारीरिक शिक्षा एवं नैतिक शिक्षा का भी विशेष रुचि लेकर पढ़ाई लिखाई करें।

प्रधान पाठक मनोज चौबे ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति सम्मान, कर्तव्य एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब के सदस्य दुर्गेश मरावी, शाला प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, शिक्षा बिंदु रामकृष्ण पटेल, सदस्य रघुवर सिंह कंवर, मुद्रिका प्रसाद पटेल, बहुर सिंह पटेल एवं परमानंद पटेल की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक मनोज चौबे, सहायक शिक्षक संतोष यादव, रसोईया श्रीमती अनीता बाई पटेल एवं श्रीमती सुना बाई पटेल सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल बना

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!