रतनपुर-कोटा मार्ग पर लूटपाट करने वाले 4 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नगदी और दो बाइक जब्त

बिलासपुर/रतनपुर। रतनपुर पुलिस ने रतनपुर-कोटा मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी

बिलासपुर/रतनपुर। रतनपुर पुलिस ने रतनपुर-कोटा मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,300 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपी आदतन बदमाश बताए जा रहे हैं और पूर्व में भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।पुलिस के अनुसार, भेड़ीमुड़ा निवासी भारत कुमार सूर्यवंशी ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मामा के गांव नेवरा (कोटा) से लौट रहा था। रतनपुर-कोटा मार्ग पर भैंसाझार मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों ने उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया और जेब में रखे 5,000 रुपये लूट लिए।इसी दौरान कोटा से रतनपुर आ रहे अरुण कुमार राज निवासी ग्राम खैरा को भी आरोपियों ने रोक लिया, गाली-गलौज की और उसके पास से 15,000 रुपये नकद तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पीड़ितों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने पहले से लूट के मामले में गिरफ्तार रह चुके गुलाब नरेश उर्फ राजा सारथी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों शिवप्रसाद यादव, अनवर खान और ओमप्रकाश पोर्ते के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6,300 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त यामाहा R15 और बजाज पल्सर NS मोटरसाइकिल जब्त की। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपी गुलाब नरेश उर्फ राजा सारथी (21), निवासी रतनपुर शिवप्रसाद यादव (27), निवासी कलमीटार अनवर खान (18), निवासी कलमीटार ओमप्रकाश पोर्ते (20), निवासी कलमीटार
पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उप निरीक्षक पवन सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक अनिल सिंह, आरक्षक आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप एवं कीर्ति पैकरा की विशेष भूमिका रही।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!