स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, प्रदीप गुप्ता बोले—जनता पर बिजली का बोझ नहीं सहेंगे

कटगोड़ी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बढ़े बिजली बिलों को लेकर सरकार से तत्काल कार्रवाई की


कोरिया सोनहत //कटगोड़ी मंडल में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता जी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन  आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता जी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह जी वरिष्ठ कांग्रेसी श्री बृजवासी तिवारी जी सोनहत के मेंडरा  ग्राम का दौरा किया भगवान भोलेनाथ का पूजा कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की साथ ही  ग्राम वासियों से भेंट मुलाकात की

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्व विधायक श्री गुलाब कमरो जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता जी के नेतृत्व में कटगोड़ी में स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार आंदोलन किया गया। जिसमे जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेसी बृजवासी तिवारी जी ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह जी की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ

इस दौरान कांग्रेस के सांसद प्रतिनिधि अविनाश पाठक, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू, सोनहत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अनीत दुबे व रुद्र साहू नितेश साहू बाबूलाल राजवाड़े जनपद सदस्य कमलकांत संतोष यादव दरोगी राजवाड़े रंग लाल सिंह नंदकुमार बाबूलाल राजवाड़े राजबहादुर राजवाड़े पंकज राजवाड़े सोहेलाल राजवाड़े रंगलाल सिंह कांग्रेस के ब्लाक पदाधिकारी एवं
कार्यकर्ताओं ने आम जनता के बीच पहुंचकर स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानियों को लेकर पर्चे वितरित किए और विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से घरेलू उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है और बिजली बिलों में मनमानी वृद्धि की जा रही है, जो गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ अन्याय है।

कांग्रेस ने मांग की है कि जनता पर थोपे जा रहे स्मार्ट मीटर को तत्काल बंद किया जाए और बढ़े हुए बिजली बिलों में सुधार किया जाए। कांग्रेस जनता के हित में लगातार संघर्ष करती रहेगी।

नारा – स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए, जनता पर बिजली का अत्याचार नहीं सहेंगे!

Picture of दिनेश कांशी

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"
error: Content is protected !!