कांवड़ियों की सेवा में जुटी अभाविप, शीतल पेयजल व गुड़-पानी की व्यवस्था

सोनहत। सावन माह के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों एवं कांवड़ियों की सेवा के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) इकाई सोनहत

सोनहत।

सावन माह के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों एवं कांवड़ियों की सेवा के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) इकाई सोनहत ने सराहनीय पहल की। अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए शीतल एवं शुद्ध पेयजल तथा गुड़-पानी की व्यवस्था की गई।

सेवा शिविर के माध्यम से कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्तों को ठंडा पेयजल और गुड़-पानी उपलब्ध कराया गया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उनकी सेवा की और धार्मिक यात्रा में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान कांवड़ियों में भी अभाविप के इस सेवा कार्य को लेकर उत्साह देखने को मिला।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि सावन के पवित्र माह में शिवभक्तों और कांवड़ियों की सेवा करना श्रद्धा, संस्कार एवं सामाजिक सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। संगठन आगे भी ऐसे सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाता रहेगा।

इस सेवा कार्य में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य नीरज राजवाड़े, नगर सह मंत्री विकास, रुष्टम, ऋषभ, नारायण दूबे, गौरव सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

Picture of Uddeshya Sahu

Uddeshya Sahu

error: Content is protected !!