आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

उद्देश्य कुमार साहू , कोरिया 04 जून 2026 संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में शैक्षणिक

उद्देश्य कुमार साहू ,

कोरिया 04 जून 2026

संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ही किए जाएंगे। प्रवेश से संबंधित दिशा-निर्देश और नियम वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, ताकि आवेदन में कोई त्रुटि न हो।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैकुंठपुर तथा कटगोड़ी के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

Picture of Uddeshya Sahu

Uddeshya Sahu

error: Content is protected !!